सतना में सीवर लाइन के गड्ढे में गिरा मजदूर, 3 घंटे से रेस्क्यू जारी…

मध्य प्रदेश के सतना में एक मजदूर सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिर गया है और मलबे में फंसा हुआ है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। 3 घंटे से मजदूर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। अभी तक मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका है। यह पूरी घटना शारदा कॉलोनी की है मजदूर का नाम सुरेंद्र कुशवाहा है।
बताया जा रहा है कि मजदूर 22 फीट गहराई में मलबे में दबा हुआ है। फिलहाल चार मशीन मौके पर मौजूद हैं। जो लगातार खुदाई कर रही हैं सूचना पर मजदूर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और सांसद गणेश सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। मजदूर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।





