‘भाई’ से ही शादी करेगी ये लड़की! पहले अनजाने में बनाया बॉयफ्रेंड…

भाई-बहन का रिश्ता, प्रेम और सम्मान से भरा होता है. सगे भाई-बहन न भी हों, चचेरे, या ममेरे भाई-बहनों में भी प्यार पर्याप्त होता है. पर कुछ लोग शायद इस रिश्ते की मर्यादा का मतलब नहीं समझते. या फिर विदेशों में ऐसी बातों बेमतलब की होती हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेरिका में एक भाई-बहन आपस में शादी करने जा रहे हैं. दोनों यूं तो सगे भाई-बहन नहीं हैं, किसी दूर के रिश्ते से भाई-बहन (Brother sister marriage) लगते हैं. दोनों जब रिलेशनशिप में आए तब उन्हें इसके बारे में नहीं पता था, मगर जब पता चला, तो भी उन्होंने शादी करने का निर्णय कर लिया. आखिर दोनों ने ये फैसला क्यों लिया…ये सवाल बहुत लोगों के मन में है.

न्यूज वेबसाइट द सन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के ऊटाह (Utah, USA) में रहने वाली केना हैग्स (Kenna Hags) ने हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने और बॉयफ्रेंड (Boyfriend girlfriend cousins) के बारे में ऐसे राज के बारे में बताया है, जो काफी हैरान करने वाला है. महिला ने बताया कि वो और उसके बॉयफ्रेंड ने 6 महीने तक डेटिंग कर रहे थे, जब उन्हें एक हैरान करने वाली जानकारी के बारे में पता चला.

रिश्ते में भाई-बहन निकले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड
उन्होंने अपना डीएनए टेस्ट करवाया जिससे उन्हें पता चला कि वो रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं. एक दूसरे वीडियो में लड़की ने ये बताया कि वो ना ही सगे भाई-बहन हैं और ना ही पहले कजिन, यानी सगे मामा-बुआ के बच्चे नहीं हैं. उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, तो माना जा सकता है कि वो सेकंड या थर्ड कजिन हैं. सच्चाई का पता लगने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया क्योंकि वो एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि इस सत्य को अपने रिश्ते के बीच नहीं आने देना चाहते थे.

ऊटाह में पहले कजिन एक दूसरे से नहीं कर सकते शादी
दोनों 25 साल और 21 साल के हैं और ऊटाह में, जहां वो रहते हैं, उस जगह पर पहले कजिन एक दूसरे से शादी नहीं कर सकते. ये गैर कानूनी माना जाता है. पर दूर के रिश्तेदारों में शादी हो सकती है, जैसे दूसरे और तीसरे कजिन में विवाह हो सकता है. हालांकि, ब्रिटेन में फर्स्ट कजिन के बीच शादी हो सकती है. माना जाता है कि अगर रिश्तेदारों में शादी होती है तो बच्चे जन्म दोष के साथ पैदा होते हैं. द सन की रिपोर्ट के अनुसार उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी टिप्पणी दी है. एक ने कहा कि पता चल जाने के बाद भी शादी करना गलत है.

Back to top button