चिप्स या भरवां पराठे के साथ चटनी नहीं इस बार ट्राई करें ‘कैरेट-वॉलनट डिप..

सर्दियों में गाजर बहुत मिलती है। जाहिर सी बात है कि इसका इस्तेमाल आप इन दिनों ज्यादा से ज्यादा कर रहे होंगे, लेकिन गाजर से सिर्फ हलवा या सब्जी ही नहीं बना सकते, बल्कि इससे आप बढ़िया सी डिप भी तैयार कर सकते हं।

सामग्री :

1 प्याज, 400 ग्राम गाजर, 50 ग्राम मक्खन, 2 टेबलस्पून टोमैटो पेस्ट, 1 टीस्पून इटैलियन हर्ब्स, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, 100 ग्राम अखरोट, सजावट के लिए थाइम की कुछ पत्तियां

विधि :

– प्याज को छीलकर काट लें। गाजर छीलें और छोटे टुकड़ों में काट लें। एक गर्म पैन में मक्खन गर्म करें।
– प्याज और गाजर के टुकड़ों को लगभग 3 मिनट तक भूनें। टमाटर का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भून लें।
– इटैलियन हर्ब्स, नमक और काली मिर्च डालें। 100 मिली पानी एड करें और अगले 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
– इस बीच अखरोट को बारीक काट लें। मिक्सी में गाजर को बारीक पीस लें।
– इसमें कुछ अखरोट मिलाएं और बाकी अखरोट को गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल करें। अब डिप को थाइम से सजाकर परोसें।

शेफ टिप्स- इस डिश में जरूरी नहीं कि अखरोट ही मिलाएं। इसमें आप नट्स के साथ कई तरह के बीज भी मिला सकते हैं।

Back to top button