हरियाणा: मूसेवाला हत्याकांड के शूटर अंकित व प्रियव्रत फौजी के परिजनों से की पूछताछ

सोनीपत में एक बार फिर एनआईए ने दस्तक दे दी है। एनआईए लगातार अपराध को रोकने के लिए गैंगस्टर और उनके गुर्गों पर शिकंजा कस रही है। बताया जा रहा है कि एनआईए के अधिकारियों ने सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी के परिवार से पूछताछ की।

बता दें कि अंकित सेरसा सोनीपत के गांव सेरसा का रहने वाला है तो प्रियव्रत फौजी गांव गढ़ी सिसाना का रहने वाला है। एनआईए के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दोनों परिवारों से पूछताछ की व उनके मकानों को खंगाला।अधिकारियों ने सुबह 5 बजे से लेकर करीब 7 बजे तक दोनों के परिवार वालों से पूछताछ की।

Back to top button