जोक्स: सुबह-सुबह बीबी को मेकअप करते देख जब पति ने पूछी वजह…

सेहतमंद रहने के लिए सही डाइट और फिजिकल एक्टिविटी ही नहीं, हंसना और खुश रहना भी बेहद जरूरी है। हंसने से हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त होती है। यह भी वजह है कि डॉक्टर्स भी खुलकर हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स हंसने का एक बढ़िया तरीका है। यह आसानी से कहीं पर भी मिल जाता है। अगर आप भी जोक्स पढ़ने के शौकीन हैं, तो पढ़ें आज का जोक ऑफ द डे-
- बीवी सुबह सुबह उठ कर सीधे मेकअप
करने लगी, पति की आँख खुली।
पति: पागल हो गई हो जो सुबह सुबह
मेकअप कर रही हो?
पत्नी: चुप रहो, मैंने अपने फोन पर चेहरा
देखकर खुलने वाला लॉक लगाया था, अब
फोन मुझे पहचान नहीं रहा है।
- पत्नी: अगर मैं खो गयी तो तुम क्या करोगे?
पति: मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा।
पत्नी: तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे ?
पति: जिसको मिले उसकी।
- पहले मैं किराए के मकान में रहता था,
फिर मैंने मकानमालिक को ipl में लगने
वाले सट्टा के बारे में बताया,
अब वो भी मेरे साथ किराए के
मकान में रहता है।