सोनीपत: तेज रफ्तार ने छीनी 2 पुलिस वालों की जिंदगी !

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर एक बार फिर  तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां देर रात  पिआऊ मनियारी में कार की ट्रक में टक्कर से कार सवार दिल्ली पुलिस में कार्यरत दो इंस्पेक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद  कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक  इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल व इंपेक्टर रणबीर सिंह चहल आदर्श नगर में  तैनात थे। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

Back to top button