पंजाब: विदेशी स्टूडेंट की संदिग्ध हालातों में मौ’त, फैली सनसनी

विदेशी स्टूडेंट की लुधियाना में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरेडे मेडी योकोबो के रुप में हुई है जोकि साऊथ सुडान का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार उसके स्टूडेंट साथी रात को उसे सिविल अस्पताल लेकर आये थे। यहां उसके शव को मोर्चरी रखवा दिया है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से सनसनी फैल गई।
आपको बता दें कि मृतक फिरोजपुर रोड स्थित एक प्राइवेट युनिवर्सिटी में पढ़ता था। मृतक के साथियों का कहना है कि वह कमरे में मृत पड़ा हुआ था। इसके बाद वह उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और उसके शव को मोर्चरी में रखवाया।





