ऐसे बनाए ‘मसाला फिश टिक्का’

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
250 ग्राम बोनलेस फिश, 1/2 कप हंग कर्ड, 1 छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, 1 प्याज क्यूब्स में कटा, 1 शिमला मिर्च क्यूब्स में कटी, 1 टमाटर के बीज निकालकर क्यूब्स में काट लें
विधि :
- मछली में नमक, नींबू और लाल मिर्च मिलाकर 15 मिनट मैरिनेट करें।
- हंग कर्ड में कसूरी मेथी, हल्दी, लहसुन-अदरक का पेस्ट, गरम मसाला, काली मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर मिलाएं और पेस्ट बनाएं।
- इसे फिश और कटी सब्जियों में लगाएं, सींक में सेट करें और बारबेक्यू में धीमी आंच पर उलटते-पलटते हुए सेंक लें।
- इसे अवन या पैन में भी ट्राई कर सकती हैं।





