यमुनानगर : अनियंत्रित होकर यमुना नहर में गिरी कार

धुंध के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। हरियाणा के यमुनानगर में एक तेज रफ्तार कार यमुना नहर में गिर गई। जिसमें चार युवक सवार थे, चारों गाड़ी डूबने से पहले ही सकुशल बाहर निकल आए। शनिवार शाम को यमुनानगर के बुढ़िया क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोने से पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। कार पानी में डूब गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। आनन फानन में कार में सवार चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल दिया। हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। उसे भी नहर से निकाल लिया गया। सभी युवक पास के ही गांव खदरी क्षेत्र के रहने वाले है। यह सभी कार में जगाधरी की ओर से आ रहे थे। जब वह बुढ़िया नहर पुल के पास पहुंचे। कार की गति अधिक होने पर युवक उसे संभाल नहीं सका और आगे मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार नहर में जा गिरी। हालांकि समय रहते लोगों ने शोर मचा दिया। युवक भी कार के शीशे तोडक़र बाहर निकल आए। बाद में पुलिस पहुंची और कार को बाहर निकलवाया।





