8 जनवरी से शुरू होंगे यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगामी, 08 जनवरी, 2024 से शुरू हो रही है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जानिमेशन काउंसिल (Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh, UPJEEC) की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू हो कर 29 फरवरी, 2024 तक चलेगी। इसके साथ ही परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा। अब इस एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर कर पाएंगे।

UPJEE Exam 2024: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)16 मार्च से समूह ए, ई, बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई , एल, और के1 से 8 तक के लिए 22 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 10 मार्च, 2024 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

JEECUP 2024: यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद,मपेज पर, यूपी पॉलीटेक्निकल प्रवेश परीक्षा 2024 आवेदन लिंक एक्टिव होने पर पर क्लिक करना होगा।इसके बाद, पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने के लिए अपनी क्रेडिशियल्स दर्ज करें। अब लॉग इन करें और यूपी पॉलिटेक्निक आवेदन पत्र भरें। ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। इसके बाद, पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें।

Back to top button