वीकेंड पर घर मे बनाएं चीज कॉर्न टोस्ट

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

ब्रेड
कॉर्न
शिमला मिर्च
चिली फ्लेक्स
नमक
बटर
धनिया पत्ती
ऑरिगेनो
चीज़

विधि :

सबसे पहले कॉर्न को उबाल कर रख लें।
फिर एक कटोरे में उबले हुए कॉर्न लें, इसमें शिमला मिर्च, चिली फ्लेक्स, नमक, धनिया पत्ती और ऑरिगेनो मिलाएं।
इसके बाद चीज को कद्दूकस कर इस तैयार मिश्रण में मिलाएं।
चीज कॉर्न मिक्स तैयार है।
अब ब्रेड की स्लाइस निकालें और इसके ऊपर बटर की एक लेयर लगाएं।
फिर सॉस की एक लेयर लगाएं और फिर चीज कॉर्न मिक्स की एक लेयर ऊपर लगाएं।
इसके बाद पैन गर्म करें और इसमें ब्रश की मदद से बटर फैलाएं।
अब तैयार किए हुए ब्रेड स्लाइस को पैन में रखें।
पैन को ढक दें जिससे चीज पिघल जाए और ब्रेड रोस्ट हो कर टोस्ट जैसी तैयार हो जाए।
कुछ मिनट के बाद ढक्कन हटाएं।
चीज कॉर्न टोस्ट तैयार है।
प्लेट में टोस्ट निकालें और सॉस के साथ सर्व करें।

Back to top button