भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ओर से डिप्लोमा अप्रेंटिस के 115 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे तुरंत ही पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से 15 जनवरी 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी एक बार निर्धारित की गयी योग्यता की जांच अवश्य कर लें उसके बाद ही फॉर्म भरें।

भर्ती विवरण

बीईएल की ओर से यह भर्ती कई ब्रांचेज के अंतर्गत निकाली है। ब्रांचेज के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 30 पद
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग: 15 पद
  • टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: 30 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग: 20 पद
  • मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट: 20 पद

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने ऊपर दी गयी ब्रांचेस में से किसी में भी उम्मीदवारों ने डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ ही जनरल एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट एवं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की गयी है। योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नीचे नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार कर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

Back to top button