गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने हिजबुल का मोस्ट वांटेड आंतकी गिरफ्तार

नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस को 26 जनवरी गणतत्रं दिवस से पहले राजधानी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली में मोस्ट वांटेड आतंकी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और कई वारदातों में शामिल रहा है। गिरफ्तार आंतकी पर 10 लाख रुपये का इनाम था। 

पुलिस के मुताबिक, जावेद मट्टू जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में वांछित था। वह सुरक्षा एजेंसियों की सूची में जम्मू कश्मीर के टॉप 10 वांछित आतंकियों में शामिल है। NIA की टीम भी इसकी तलाश में जुटी थ। उसकी कई पुलिसवालों और टेरर कांड में इसकी इनवॉल्वमेंट रही। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह कई बार पाकिस्तान और पीओके गया था. वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया था. उसके बाद से अंडरग्राउंड था

आतंकी के भाई ने लहराया था तिरंगा
हाल ही में उसके भाई ने सोपोर में घर में तिरंगा झंडा लहराया था. तिरंगा फहराने की वाडियो काफी वायरल हुआ था। वह केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बना था। बता दें कि जम्मू कश्मीर का सोपोर हिजबुल एवं लश्कर ए तैयबा का गढ़ माना जाता है। इसी इलाके में जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू बालकनी में खड़े होकर तिरंगा हराया था। वह करीब पांच मिनट तक वह तिरंगा लहराता रहा था। उसके बाद उसने छत पर एक जगह पर तिरंगा फहराया था। जमात-ए-इस्लामी की पृष्ठभूमि वाले परिवार के रईस मट्टू का जावेद अहमद मट्टू से संबंध था।

गणतंत्र दिवस के पहले मट्टू की गिरफ्तारी अहम
गणतंत्र दिवस के पहले हिजबुल के आतंकी जावेद मट्टू की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है। पुलिस और जांच एजेंसियों उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस के पहले बड़ी सफलता मिली है। अब दिल्ली पुलिस वांछित आतंकी से पूछताछ शुरू की है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ से अहम जानकारियां मिल सकती है।

हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस बैठक में हाल में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति की समीक्षा की गई थी और जांच और पुलिस एजेंसियों में समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया था। सूत्रों का कहना था कि अमित शाह जल्द ही जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे।

Back to top button