मध्य प्रदेश: प्रोजेक्ट चीता को बड़ी कामयाबी, कूनो की आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश में कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। आपको बता दें की इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी विशेषज्ञों और कूनो वन्यजीव के अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी है। इससे पहले ज्वाला नाम की मादा चीता मार्च 2023 को चार शावकों को जन्म दे चुकी है। लेकिन इसमें से सिर्फ एक ही शावक जिंदा बचा था। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने नामीबिया से लाए गए चीतों को 17 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था और इसी के साथ देश में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत हुई थी।
नए साल पर कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर सामने आई है। तीनों शावक अभी स्वस्थ हैं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने तीनों शावकों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। नामीबियाई चीता आशा ने शावकों को जन्म दिया है। यह पीएम नरेंद्र मोदी परिकल्पित प्रोजेक्ट चीता की जबरदस्त सफलता है। उन्होंने सभी विशेषज्ञों और कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों को बधाई भी दी है।





