हरियाणा: वीरेंद्र गर्ग बने भाजपा संगठन में दोबारा कोषाध्यक्ष!

हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायाब सैनी द्वारा गठित नए प्रदेश स्तरीय संगठन में जहां अधिकांश नए चेहरे आए हैं, वहीं वीरेंद्र गर्ग पर सीएम मनोहर लाल ने भरोसा जताया है तथा संगठन में दोबारा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के डॉयरेक्टर पद पर भी वीरेंद्र गर्ग पहले से नियुक्त हैं।
वीरेंद्र गर्ग कहा कि बचपन से ही भाजपा का समर्पित सिपाही हूं। 35 साल से जब भारतीय जनता पार्टी का बहुत अधिक नाम नहीं था, तहदिल से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करता रहा हूं। उन्होंने अपनी नियुक्ति को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और संघ परिवार का दिल से शुक्रिया करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन में सौंपी है, उसे बेहतर व इमानदारी से निभाऊंगा। जनता की समस्याओं को लेकर, जनता के वेलफेयर के लिए समाज और हरियाणा के हितों में कार्य करूंगा। लंबे समय तक चुनावों में और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर कार्य करने के कारण जनता में एक बड़ी पहचान रही है, इसलिए लोगों की अपेक्षाएं भी ज्यादा है, जैसे-जैसे समस्याएं सामने आएंगी, समाधान करने की कोशिश मेरी रहेगी।
कांग्रेस कोई पार्टी नहीं, केवल दो आदमियों का जोड़ा है : गर्ग
वीरेंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं केवल दो आदमियों का एक जोड़ा है। इनके सभी बड़े नेता आज भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस एक डूबता जहाज है। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला कैथल में बेहद मजबूती से पार्टी को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन उन्हें जानबूझकर राजस्थान भेजा गया। आज कांग्रेस पार्टी कार्यकारिणी तक गठित नहीं कर पा रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख लेवल तक पहुंच चुकी है। मन की बात के माध्यम से जो देश भर में 3 करोड़ लोगों ने सुनकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। हरियाणा में 9-10 लाख लोगों ने देश के प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। आज हरियाणा की बॉडी बेहद मजबूत है। जनता का लगातार विश्वास प्रदेश भाजपा सरकार में बड़ा है।





