चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, जाने पूरा मामला

गुरदासपुर : गुरदासपुर से दौरागला रोड पर स्थिर गांव आलेचक में एक किराने की दुकान पर दिनदहाड़े एक चोर द्वारा गले में पड़े करीब 6 हजार रुपए चोरी करने की खबर सामने आई है। यह चोरी की घटना दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
इस मौके पर बातचीत करते हुए दुकान के मालिक बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि वह दोपहर को जब वह 10 मिनट के लिए दुकान से बाहर गए तो किसी युवक ने दुकान के अंदर घुस कर गल्ले में पड़े 6 हजार के करीब पैसे चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि इस युवक ने मुंह बांधा हुआ था पर सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया है। दुकान के मालिक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस चोर को जल्द से जल्द काबू किया जाए।





