पंजाब के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख तक जारी हुआ अलर्ट

पंजाब डेस्कः धूप न निकलने के कारण पंजाब में शीत लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जोकि जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। हाईवे पर धुंध के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है जबकि शहरी इलाकों में ठिठुरन के कारण रुटीन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। 

मौसम में 4-5 जनवरी के बाद हलका बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के पठानकोट, रोपड़, एस.ए.एस. नगर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, संगरूर जिलों में यैलो अलर्ट जबकि लुधियाना, अमृतसर, पटियाला सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट चल रहा है। इसके मुताबिक शीत लहर से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, जिसके चलते सावधानी अपनानी चाहिए। साथ ही मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा धुंध से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकलें। इसका सीधा असर फैफड़ों और आंखों पर पड़ रहा है जोकि हानिकारक है। 

Back to top button