‘सत्य का पत्थर’ कहलाती है ये ‘जादुई’ चीज, सोने सी है चमक!

यूपरलाइट एक ‘जादुई’ पत्थर है, जो चमत्कारिक रूप से सोने की तरह चमकता है. इसे ‘सत्य का पत्थर’ (Stone of Truth) के नाम से भी जाता है. कहा जाता है कि इसको पास रखते ही लोगों का डर भाग जाता है! अब इस पत्थर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप इस पत्थर को देख कर हैरान रह जाएंगे. आखिर क्यों और कैसे सोने की तरह चमकती है ये चीज, इसका रहस्य क्या है. आइए जानते हैं.

कैसे चमकता है ये पत्थर?: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @volcaholic1 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में पूछा गया है कि, ‘क्या आपने कभी यूपरलाइट के बारे में सुना है?’. साथ ही बताया गया है कि यूपरलाइट एक शब्द है, जिसका यूज अमेरिका के मिशिगन के नॉर्थ द्वीप में पाए जाने वाले एक खास प्रकार की चट्टान के लिए किया जाता है. यूपरलाइट एक अद्भुत पत्थर है, जिस पर पराबैंगनी लाइट पड़ने पर चमकने लगता है.’

क्यों चमकता है ये पत्थर?

कैप्शन में आगे बताया गया है कि, ‘यूपरलाइट पत्थरों में सोडालाइट खनिज होता है, जो पराबैंगनी लाइट के संपर्क में आने पर चमक के साथ चमकता है, जिसे देखने बड़ा ही मनमोहक होता है.’

वहीं, Forbes.com की रिपोर्ट के अनुसार, यूपरलाइट पत्थरों की जांच मिशिगन टेक यूनिवर्सिटी और सस्केचेवान यूनिवर्सिटी दोनों द्वारा की गई. उन्होंने बताया किया कि ये चट्टानें ‘फ़्लोरोसेंट सोडालाइट युक्त साइनाइट क्लास्ट्स हैं.’ यही वजह है कि ये चट्टानें चमकती हैं.

किसने की थी इसकी खोज?
Forbes.com की रिपोर्ट के अनुसार, यूपरलाइट पत्थरों की खोज साल 2017 में एक जेम्स एंड मिनिरल डीलर रिंटामाकी ने की थी, उन्होंने ही इस पत्थर का नाम यूपरलाइट रखा था. रिंटामाकी की खोज 2018 में मिनरल न्यूज में पब्लिश हुई थी. यूपरलाइट मिशिगन के ऊपरी प्रायद्वीप में सुपीरियर झील में पाया जाता है.

कहलाता है ‘सत्य का पत्थर’

Shubhanjalistore.com की रिपोर्ट में लिखा गया है कि यूपरलाइट को सत्य के पत्थर (Stone of Truth) के रूप में जाना जाता है, जो लोगों को अपनी सच्चा भावनाओए को व्यक्त करने की अनुमति देता है. साथ ही बताया गया यह भी बताया गया है कि यह क्रोध और नेगेटिव थॉट्स को दूर करता है और लोगों को उनके डर से लड़ने में भी मदद करता है!

Back to top button