सनकी तानशाह के कत्‍ल की तैयारी! पड़ोसी देश की सेना कर रही गला काटने का अभ्‍यास

सनकी तानाशाह से घरवाले ही नहीं, पड़ोसी देश भी परेशान रहते हैं. बात जब उत्‍तर कोर‍िया के तानाशाह क‍िम जोंग उन की हो तो फ‍िर कहना ही क्‍या. किम आए दिन पड़ोसी देशों में परमाणु हमले की धमकी देते रहते हैं. विनाशकारी हथ‍ियारों की लॉन्‍च‍िंंग करते हैं. लेकिन अब उनके ‘कत्‍ल’ की तैयारी की जा रही है. पड़ोसी देश की सेना ‘गला काटने का अभ्‍यास’ (Decapitation drills) कर रही है. यह सनसनीखेज खुलासा किसी और नहीं, बल्‍क‍ि उत्‍तर कोर‍िया के पड़ोसी मुल्‍क दक्षिण कोरिया के एक बड़े नेता ने की है.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई (आरओके) रक्षा मंत्री शिन वोन-सिक ने एक साक्षात्कार के दौरान संवाददाताओं के सवाल पर कहा, नॉर्थ कोरिया का सामना करने के लिए तानाशाह की हत्या एक ऑप्शन है. हां हम इस विकल्‍प पर काम कर रहे हैं. हमारी सेना इसके ल‍िए ड्र‍िल कर रही है. हालांकि, खुले तौर पर सिर काटने पर चर्चा करना मुश्किल है. मगर हर्मिट किंगडम के सर्वोच्च नेता को बाहर निकालने के ल‍िए ये विकल्‍प हमारे पास है. इस पर कम से कम 6 साल से चर्चा हो रही है.

हवाई युद्धाभ्‍यास कर रही सेना
दक्ष‍िण के कोर‍िया के रक्षा मंत्री की यह टिप्‍पणी किम जोंंग उनके उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्‍होंने 2024 के लिए अपना प्‍लान बताया था. 31 दिसंबर को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा था कि 2024 में हम 3 और जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं. हम परमाणु हथ‍ियारों का विस्‍तार करेंगे. नए जासूसी उपग्रह लॉन्‍च करेंगे. क्‍योंकि हमें डर है कि कभी भी दुश्मन देश हमारे ऊपर हमला कर सकते हैं. इसी बयान पर पत्रकार शिन वोन-सिक की प्रत‍िक्रिया ले रहे थे. उन्‍होंने कहा, यह प्रशिक्षण हवाई युद्धाभ्यास, प्रमुख सुविधाओं पर छापेमारी और इनडोर मॉप-अप के लिए है.

अमेर‍िकी आर्मी भी दे रही सहयोग
साउथ कोर‍िया के ड‍िफेंस मिनिस्‍टर ने कहा, अमेर‍िकी आर्मी भी इस अभ्‍यास में हमारा सहयोग दे रही है. यूएस आर्मी की स्‍पेशल फोर्स और हमारी सेना ने द‍िसंबर में भी इस तरह की एक ड्रिल की थी. बता दें कि उत्‍तर कोर‍िया ने मार्च 2023 में पहली बार दुनिया के सामने अपने परमाणु हथ‍ियार दिखाए थे. एक्‍सपर्ट का कहना है कि वे हथ‍ियार भले छोटे हैं, लेकिन विनाशकारी साबित हो सकते हैं. यहां तक क‍ि अमेर‍िका और साउथ कोर‍िया में भारी तबाही मचा सकते हैं;

Back to top button