पंजाब: गैंगरेप के बाद नाबालिगा ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़े पूरी खबर

गांव धमाणा में 2 युवकों ने 15 वर्षीय दलित लड़की से सामूहिक बलात्कार किया, जिसके बाद में लड़की ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मृतका अनाथ थी जो अपने 14 वर्षीय भाई के साथ अपनी नानी के यहां रहती थी। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के साथ गांव नौधेमाजरा के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर घर लौट रहा था तभी 2 युवकों हर्ष राणा और दिनेश गुज्जर ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और उसकी बहन को झाड़ियों में फैंक दिया और उसके साथ रेप किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन और दादी के साथ रात करीब 8 बजे सरपंच के घर गया लेकिन उससे पहले ही उसकी बहन ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इलाज के लिए उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। थाना नूरपुरबेदी के एस.एच.ओ. गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पुलिस ने आई.पी.सी. के तहत 2 युवकों हर्ष राणा और दिनेश गुर्जर के खिलाफ धारा 323, 341, 363, 366, 376- डी, 306, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button