मुंह फाड़कर अंडे खा जाता है ये सांप, उछल-उछलकर करता है शिकार पर वार! 

दुनिया में कई ऐसे तरह के सांप हैं जो अजीबोगरीब कारणों की वजह से चर्चा में रहते हैं. कोई अपने आधे शरीर को हवा में उठाकर खड़ा हो जाता है, तो कोई रेत के नीचे घुस जाता है, कोई अपनी पूंछ से झुनझुना बजाता है वहीं कोई सांप ऐसी छलांग लगाता है कि उसे देखकर लगता है जैसे वो उड़ रहा है. पर दुनिया में एक ऐसा भी सांप है, जो किसी दैत्य की तरह अपना मुंह फाड़ता है. उसका ये रूप देखना काफी खौफनाक अनुभव हो सकता है. पर सवाल ये उठता है कि आखिर ये सांप (Egg eating snake viral video) इतना बड़ा मुंह फाड़ता क्यों है और ये इंसानों के लिए कितना खतरनाक होता है?

ट्विटर अकाउंट @TheFigen_ पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बेहद अजीबोगरीब सांप देखने को मिल रहा है. अजीबोगरीब (Weird snake viral video) इस वजह से क्योंकि ये अन्य सांपों के मुकाबले ज्यादा बड़ा मुंह खोल ले रहा है. इस सांप का नाम है रॉम्बिक एग ईटर (Rhombic Egg Eater) है. ये दिखने में बेहद खतरनाक होते हैं और उछल-उछलकर अपने शिकार पर हमला करते हैं.

इंसानों को इस सांप से कितना खतरा?
वेबसाइट a-z-animals की रिपोर्ट के अनुसार ये सांप अफ्रीका और एशिया जैसे देशों में पाए जाते हैं. ये पक्षियों या अन्य छोटे जीवों के अंडों को खाते हैं, इस वजह से उनके मुंह का आकार इतना बड़ा होता है. ये एक बार में अंडों को झपट लेते हैं. हैरानी की बात ये है कि इस सांप के दांत नहीं होते, इस वजह से ये इंसानों को कोई खतरा नहीं पहुंचाते, हालांकि, जितनी तेज ये हमला करते हैं, वो देखकर इंसान चौंक सकते हैं. ये 13 से 22 सालों तक जी सकते हैं और इनकी लंबाई 40 से 46 इंच तक होती है.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप कितना ज्यादा उछल-उछलकर वीडियो शूट कर रहे व्यक्ति पर हमला कर रहा है. उसका मुंह काफी बड़े साइज का खुल रहा है. इसके अलावा वो अपने शरीर को जिस तरह गोल घुमा रहा है, अगर कोई उसे लगातर देर तक देखता रहे तो उसे चक्कर ही आने लगे. कैमरे की तरफ भी वो उछल-उछलकर हमला करता दिख रहा है. इस वीडियो को 35 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Back to top button