माइक्रोसॉफ्ट ने बंद कर दिए Windows 11 के पांच फीचर्स, WordPad भी है लिस्ट में

Microsoft अपने पीसी ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 11 (Windows 11) को नए फीचर्स के साथ लगातार अपडेट कर रहा है। इस साल भी माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के साथ कई सारे बदलाव किए हैं। इस साल माइक्रोसॉफ्ट ने कई सारे एप्स भी बंद किए हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम इसी की बात करेंगे कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल यानी साल 2023 में अपने कौन-कौन से एप बंद किए हैं…

WordPad
WordPad को विंडोज 95 के साथ 1995 में लॉन्च किया गया था। यह एक टेक्स्ट एडिटर एप है जिसमें कई सारे फीचर्स हैं। अब कंपनी इसे बंद करने जा रही है। WordPad के लिए आखिरी अपडेट Windows 8 के साथ जारी किया गया था। कंपनी इसे किसी भी वक्त बंद कर सकती है।

Mail and Calendar
Microsoft अपने मेल एंड कैलेंडर एप को भी बंद करने जा रही है। फिलहाल तो यह एप Outlook के साथ दिख रहा है लेकिन इसके साथ एक पॉपअप वॉर्निंग भी आ रहा है जिस पर यूजर्स से Outlook client पर स्विच करने के लिए कहा जा रहा है। इस एप को 2024 के अंत तक बंद कर दिया जाएगा।

Windows Tips
Windows Tips एप को भी कंपनी बंद करने जा रही है। पिछले महीने ही माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि वह विंडोज 11 के नए अपडेट से Tips एप को हटाने जा रही है। इसकी मदद से यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट के फीचर्स के बारे में जानकारी हासिल करते थे। इस एप की जगह ‘Get Help’ एप लॉन्च होगा।

Windows Speech Recognition
इसे कंपनी ने 2006 में Windows Vista के साथ पेश किया था। इसकी मदद से आप बोलकर किसी भी चीज या फीचर्स को विंडोज में सर्च कर सकते हैं। इसे ‘Voice Access’ के साथ रिप्लेस किया जा रहा है जो कि Windows 11 में है।

Cortana
माइक्रोसॉफ्ट ने इसी साल जून में कहा था कि वह Cortana- वॉयस असिस्टेंट को खत्म करने जा रहा है। Cortana को साल 2014 में Windows 8.1 के साथ पेश किया गया था। यह भी एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट था।

Back to top button