मध्यप्रदेश: CMO पर बुजुर्ग कर्मचारी ने लगाया मारपीट का आरोप

मध्य प्रदेश के चित्रकूट नगर परिषद में आज एक बुजुर्ग कर्मचारी ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी पर गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। चित्रकूट थाना में पहुंचकर सीएमओ के खिलाफ शिकायत की है। कर्मचारी का आरोप है कि उसे डेली बेस के मास्टर कर्मचारियों की संख्या ज्यादा दिखाकर वित्तीय अनिमित्ता की एक फाइल पर साइन करने के लिए परिषद द्वारा कहा जा रहा था, मना करने पर सीएमओ ने उनके साथ मारपीट की है।
यह पूरा मामला चित्रकूट का है जहां पर रमेश नारायण तिवारी नाम के एक कर्मचारी द्वारा चित्रकूट थाना पहुंचकर नगर परिषद के ही मुख्य नगर परिषद अधिकारी विशाल सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फरियादी रमेश नारायण तिवारी का कहना है कि दीपावली में बाहर से मास्टर कर्मचारी बुलाए गए थे और उनको काम में लगाया गया था। इसके बाद कुल 93 मास्टर कर्मचारी की वेतन के लिए फाइल में साइन कर दिया गया था लेकिन सीएमओ पहले 200 और फिर 130 कर्मचारियों के वेतन निकालने के लिए फाइल में हस्ताक्षर करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।
फरियादी का आरोप है कि आज जब उसने यह करने से मना किया तो चेंबर में विशाल सिंह द्वारा उसको गाली दी गई और उसके साथ मारपीट की गई है। फरियादी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।





