27 दिसंबर से शुरू हो रहा है पौष का महीना, नोट करें व्रत-त्योहारों की सूची

सनातन धर्म में पौष महीने का खास महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें लोहड़ी और मकर संक्रांति प्रमुख हैं। इसके अलावा, पाक्षिक एकादशी और प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि समेत कई अन्य व्रत भी मनाए जाते हैं। साथ ही कई महापुरुषों का जन्म दिवस भी पौष महीने में पड़ता है। पंचांग के अनुसार, पौष महीने की शुरुआत 27 दिसंबर से हो रही है। आइए, पौष महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में जानते हैं-
व्रत-त्योहार की सूची
- 27 दिसंबर को मंडला पूजा है। वहीं, 30 दिसंबर को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व हर वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
- 03 जनवरी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा उपासना की जाती है।
- 04 जनवरी को कालाष्टमी है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है।
- 07 जनवरी को सफला एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। साल 2024 की पहली एकादशी 07 जनवरी को है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- 09 जनवरी को साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत है। यह व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
- 09 जनवरी को साल 2024 की पहली मासिक शिवरात्रि है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
- 11 जनवरी को पौष अमावस्या है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही पितरों का तर्पण और पिंड दान किया जाता है।
- 14 जनवरी को साल 2024 की पहली चतुर्थी है। इस दिन दुखहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है।
- 14 जनवरी को लोहड़ी है। यह व्रत हर वर्ष मकर संक्रांति तिथि से एक दिन पूर्व मनाया जाता है।
- 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन खरमास समाप्त होगा। साथ ही सूर्य देव उत्तरायण होंगे।
- 16 जनवरी को बिहू है। साथ ही स्कंद षष्ठी भी है।
- 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती है।
- 18 जनवरी को मासिक दुर्गाष्टमी है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है।
- 20 जनवरी को मासिक कार्तिगाई है।
- 21 जनवरी को तैलंग स्वामी जयन्ती है।
- 21 जनवरी को ही पौष पुत्रदा एकादशी जयंती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- 22 जनवरी को कूर्म द्वादशी है।
- 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जयंती है।
- 23 जनवरी को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत रख उनकी पूजा की जाती है।
- 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान समेत पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है। इसके अगले दिन से माघ महीने की शुरुआत होगी।





