ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, जिंदा नहीं रह सकता इंसान!

धरती बहुत बड़ी है. पूरे ब्रम्हांड में एक धरती ही है, जहां इंसानों का बसेरा संभव है. इंसान के जिंदा रहने के लिए जरुरी हर चीज सिर्फ धरती पर ही मौजूद है. इसमें ऑक्सीजन, पानी और खाने की चीजें शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी धरती पर एक ऐसी जगह है, जहां इंसान नहीं रहता. इस जगह पर इंसानों के सर्वाइव करने के लिए जरुरी हर चीज है. बावजूद इसके यहां कोई भी नहीं रहता.

हम बात कर रहे हैं ब्राज़ील के पास मौजूद एक आइलैंड की. इसका नाम स्नेक आइलैंड है. वैसे इस टुकड़े को Ilha da Queimada Grande नाम दिया गया है लेकिन ज्यादातर लोग इसे स्नेक आइलैंड के नाम से ही जानते हैं. 106 एकड़ में फैले इस द्वीप पर एक भी इंसान नहीं रहता. ना ही यहां किसी को जाने की अनुमति है. ऐसा इसलिए कि ये द्वीप कई खतरनाक साँपों का घर है. इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे जहरीले सांप में शामिल Bothrops insularis (golden lancehead pit viper) रहते हैं. इनके मुख्य आहार चिड़ियां है.

सिर्फ सांपों का बसेरा
इस द्वीप का माहौल साँपों के प्रजनन में काफी मदद करता है. इस वजह से यहां सांपों की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ती चली गई. आज इस द्वीप पर सिर्फ रिसर्चर्स को जाने की अनुमति है. उसके अलावा कोई भी आम इंसान यहां नहीं जा सकता. अगर ऐसा करने की कोई कोशिश करता है, तो उसकी जान जाना तय है. ब्राजील सरकार ने भी इस द्वीप को साँपों के संरक्षण की दृष्टि से आम इंसानों के लिए बंद कर दिया है. कई लोग तो ऐसा भी कहते हैं कि इस आइलैंड पर इतने खतरनाक सांप हैं कि यहां एलियंस भी रह नहीं सकते.

आंकड़ों में होता रहता है बदलाव
इस द्वीप के बारे में पहले कहा जाता था कि यहां करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा सांप रहते हैं. लेकिन हाल ही में हुए कई शोध के बाद जो आंकड़े सामने आए, वो बेहद कम है. अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक़, यहां चार से पांच हजार सांप ही हैं. इसमें दुनिया का सबसे जहरीला सांप भी शामिल है. माना जाता है कि बैन होने के बाद भी कई पोचर्स इस आइलैंड से सांप की तस्करी कर रहे हैं. ऐसे में इनकी संख्या तेजी से कम हो रही है.

Back to top button