दुनिया की सबसे ‘रहस्यमयी’ पहाड़ी, मौत को बुलावा देने जैसा है चढ़ना!

मोंट ब्लैंक आल्प्स में एक पर्वत श्रृंखला (Mountain Range) है, जो फ्रेंन्च-इटैलियन बॉर्डर पर स्थित है और स्विट्जरलैंड तक फैली हुई है, जहां हर साल औसतन 100 मौतें होती हैं. आउटसाइड ऑनलाइन समेत कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है. कुछ लोगों का कहना है कि इस पहाड़ी पर चढ़ना मौत को बुलावा देने जैसा है. फिर भी ऐसा क्या है, जो हर साल हजारों लोग इसकी ओर खींचे चले आते हैं, इसलिए इसे दुनिया की सबसे ‘रहस्यमयी’ पहाड़ी कहना गलत नहीं होगा. अब इससे जुड़ीं तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पहाड़ी की एक तस्वीर @earthcurated नाम के यूजर ने पोस्ट की है, जिसमें आप इस पहाड़ी को बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढका हुआ देख सकते हैं. उस पर पड़ती सूरज की लाइट पहाड़ को और भी मनमोहर रूप दे रही है. वहीं, तस्वीर में तीन लोग बर्फ पर चलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

वहीं, मोंट ब्लैंक पहाड़ी से जुड़ा एक वीडियो ‘एक्स’ पर @pure_love1V1 नाम की यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि ‘जिनेवा से फ्रेन्च आल्प्स से होते हुए शैमॉनिक्स-मोंट-ब्लैंक (Chamonix-Mont-Blanc) के स्की रिसॉर्ट तक सुंदर सड़क’.

इस वीडियो में पहाड़ी की सुंदरता को देखकर आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास होगा. बर्फ से ढके पहाड़ और पेड़ प्राकृतिक नजारे को जादुई सा बनाते हैं, जो यकीनन आपके दिल को छू लेगा. कुछ लोग कहते हैं कि पहाड़ी के टॉप पर स्थित दृश्य ‘दुनिया के सबसे शानदार पहाड़ी दृश्यों में से एक है’. France.fr की रिपोर्ट के अनुसार, मोंट ब्लांक दुनिया का तीसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला प्राकृतिक दृश्य है.

मोंट ब्लैंक पर्वत श्रृंखला की सुंदरता ही वो रहस्य है, जिसे देखने के लिए हर साल हजारों लोग यहां खींचे चले आते हैं. Visiteurope.com की रिपोर्ट के अनुसार, यह आल्प्स और पश्चिमी यूरोप की सबसे ऊंची चोटी है, और काकेशस पर्वत (Caucasus mountain) के बाहर यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत है. मोंट ब्लांक नाम का अनुवाद ‘व्हाइट माउंटेन’ है और यह पूरे साल बर्फ से ढका रहता है. मोंट ब्लांक लगभग 4,809 मीटर (15,780 फीट) ऊंचा है.

thebestviewpoints की रिपोर्ट में लिखा गया है कि, लोग कहते हैं कि मोंट ब्लांक दुनिया का सबसे खतरनाक पर्वत है. यह तकनीकी कठिनाई के कारण नहीं, बल्कि गैरजिम्मेदार पर्यटकों के कारण है.

Back to top button