28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे ग्रहों के राजकुमार बुध देव

बुध देव वाणी और बुद्धि के कारक हैं। कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने से जातक बुद्धिमान और मधुरभाषी होता है। वहीं, बुध के कमजोर होने से जातक को कारोबार में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही फैसले लेने में भी कठिनाई होती है। बुध के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में बुध देव धनु राशि में विराजमान हैं और जल्द धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि से में प्रवेश करेंगे। इससे 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
बुध ग्रह गोचर
ग्रहों के राजकुमार बुध देव 28 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर वक्री चाल चलकर धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध देव कुल मिलाकर 10 दिनों तक रहेंगे। इसके पश्चात, वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 2 जनवरी, 2024 को बुध देव मार्गी होंगे।
मकर राशि
वर्तमान समय में मकर राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। अतः शनि देव की विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर पड़ रही है। बुध के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को लाभ होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। 10 दिनों में मकर राशि के कारोबार में तेजी आएगी। साथ ही धन लाभ के योग हैं।
कुंभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों को बुध के राशि परिवर्तन से करियर और कारोबार में लाभ होगा। अगर नौकरी की तलाश में है, तो इस दौरान नौकरी मिल सकती है। साथ ही कारोबार में भी वृद्धि होगी।
मीन राशि
बुध राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए सारे काम बन जाएंगे। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। प्रमोशन के भी योग हैं।





