सूर्यास्‍त का अद्भुत नजारा, दो हिस्‍सों में बंटा नजर आएगा आसमान!

सूर्यास्‍त हम रोज देखते हैं. शाम के वक्‍त जब सूर्य ढलने लगता है तो धीरे-धीरे वह आसमान में छ‍िपता हुआ नजर आता है. लेकिन ये नजारा कुछ खास है. ऐसा प्रतीत हो रहा क‍ि जैसे किसी ने आकाश को दो भागों को बांट दिया हो. फ‍िर ऐसी छटा नजर आएगी क‍ि आप मंत्रमुग्‍ध हो जाएंगे. इस दृश्‍य को स्प्लिट-स्क्रीन सूर्यास्त (Split-Screen Sunset) के रूप में जाना जाता है. हाल ही में फ्लोरिडा में यह नजारा कैद किया गया, फ‍िर जो तस्‍वीर वायरल हुई उसे देखकर लोग मोह‍ित हो गए.

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर @Rainmaker1973 एकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसमें आसमान दो हिस्‍सों में बंटा नजर आएगा. ऐसा लग रहा क‍ि जैसे एक ओर सूर्य डूबने वाला और दूसरी और सूर्य पूरी तरह डूब चुका है. अंधेरी रात हो गई. आमतौर पर इसे आप किसी लाइन से बांट नहीं सकते, लेकिन एक पल ऐसा भी आप है जब आप साफ-साफ इसे बंटा हुआ देख सकते हैं. इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है.

जान‍िए आख‍िर ये हुआ कैसे?
आप सोच रहे होंगे कि आख‍िर ये हुआ कैसे? उत्तर बादलों में छिपा है. एक “स्प्लिट-स्क्रीन” सूर्यास्त तब होता है जब आकाश के दाहिने आधे हिस्से पर बादल आकाश में ऊंचे होते हैं और इस प्रकार अभी भी सूर्य की कुछ किरणों को ग्रहण कर रहे होते हैं. इस बीच, बाएं आधे हिस्से पर बादल नीचे आ जाते हैं, जो सूर्य की किरणों को पूरी तरह रोक देते हैं. बादलों की एक गहरी परत बन जाती है, और बिल्‍कुल अंधेरा सा नजर आता है. प्रकाश और छाया का यह विरोधाभासी प्रदर्शन आकाश में अनोखी तस्‍वीर बनाता है.

फ्लोर‍िडा में कैद हुआ यह नजारा
आकाश का एक ह‍िस्‍सा तेज चमकते नारंगी, गुलाबी और पीले रंग से सराबोर नजर आता है और लगता है कि जैसे उसने सूर्य को अपनी आगोश में समेट ल‍िया हो. इसके ठीक विपरीत, दूसरा हिस्‍सा ठंडा नजर आता है. जो अक्‍सर गहरे बैंगनी और नीले रंग में नहाया हुआ होता है. इसी से यह रहस्‍यमयी तस्‍वीर नजर आती है. फ्लोर‍िडा की इस घटना ने दुनियाभर के लोगों को आश्चर्यचक‍ित कर दिया. स्प्लिट-स्क्रीन सूर्यास्त के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

आप भी देख सकते हैं ऐसी तस्‍वीर
लोगों के ल‍िए यह अनोखी घटना हो सकती है, लेकिन इसके पीछे का विज्ञान अनोखा नहीं है. सही वायुमंडलीय परिस्थितियों को देखते हुए स्प्लिट-स्क्रीन सूर्यास्त दुनिया में कहीं भी हो सकता है. तो अगली बार जब आप खुद सूर्यास्त देखें तो प्रकाश और छाया के इस मेल मिलाप पर गौर जरूर करें. हो सकता है कि आप भाग्‍यशाली साबित हों और अपने कैमरे में यह आश्चर्यचक‍ित कर देने वाला पल कैद कर पाएं. साथ ही, अपनी आंखों से इसे लाइव देखने का अनुभव भी मिल जाए. यकीन मान‍िए, यह इतना मनमोहक है क‍ि देखकर आपकी सांसें कुछ देर के ल‍िए थम जाएंगी.

Back to top button