हरियाणा: यवनिका ओपन एयर थिएटर में थ्रिलिंग डांस कंपटीशन का आयोजन…

पंचकूला : गत 16 दिसंबर को पंचकूला स्थित यवनिका ओपन एयर थिएटर में अमिता मारवाह द्वारा थ्रिलिंग डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें कई डांस आर्टिस्ट ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें कई सोलो एवं ग्रुप डांस की प्रस्तुति की गई। 

डी डांस एकेडमी ने जूनियर ग्रुप डांस में प्रथम स्थान किया प्राप्त 

इस प्रतियोगिता में डी डांस एकेडमी ने जूनियर ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी डांस कलाकारों ने इस विजय का श्रेय अपने डांस कोच दीनानाथ को दिया। ग्रुप में वाणी, अंशिका , वंश, वरुण, श्रेय, नाम्या, फ्रांस आदि बच्चों ने जीत के आसमान को चूमा। ये प्रतियोगिता सलमान खान को समर्पित थी जिसमें सलमान खान के अभिनय किए गए गानों पर प्रस्तुति दी गई। इसमें प्रथम पुरुस्कार के रूप में 11 हजार रुपए की राशि दी गई। जज के रूप में बॉलीवुड डायरेक्टर एवम् एक्टर नवदीप बंधु ने सबका डांस अभिनय देखा।

Back to top button