समुद्र से बाहर आ गया जहरीला ‘ड्रैगन’! छूने से हो जाते हैं छाले…

समुद्र में कई ऐसे जीव हैं जो आज भी इंसानों के लिए रहस्य से कम नहीं हैं. इंसानों को लगता है कि उन्हें समुद्र से जुड़ी हर चीज के बारे में पता चल चुका है, पर सच तो ये है कि आज भी इंसान कई रहस्यों से कोसों दूर है. हाल ही में भारत में एक जगह समुद्र से ऐसे जीव निकलकर बीच पर आ गए, जो काफी जहरीले होते हैं और इन्हें छूने से शरीर पर छाले पड़ सकते हैं. इन्हें ‘जहरीले ड्रैगन’ (Blue sea dragon Chennai) के तौर पर जाना जाता है!

ब्लू बटन्स (Blue buttons) या ब्लू सी ड्रैगन्स (Blue sea dragons) के नाम से चर्चित ये जीव समुद्र में काफी नीचे रहते हैं, इस वजह से आमतौर पर इंसान इन्हें नहीं देख पाते. पर हाल ही में चेन्नई (Chennai blue sea dragon wash up on beach) के एक बीच पर ये जीव सैकड़ों की संख्या में समुद्र से बाहर, बीच पर पड़े नजर आए. चेन्नई में बाढ़ और समुद्र में तेल गिरने के बाद ये जीव बीच की तरफ बह आए. डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस जीव से जुड़े वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. बहुत कम लोगों को इनके बारे में पता होता है. चलिए हम आपको बताते हैं.

इंसानों को चुभा सकते हैं डंक
इस जीव का जहर इतना तीव्र होता है कि ये चमड़ी पर खुजली, छाले और इंसान के लिए दर्द पैदा कर सकता है. इंसानों को सलाह दी जाती है कि वो इस जीव को ना छुएं. हालांकि, इंसानों के लिए ये जीव जानलेवा नहीं होते हैं. एक लोकल और एनवायरोमेंटलिस्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया में काम करने वाले श्रीवत्सन रामकुमार ने न्यूजमिनट को बताया कि की ये जीव सैकड़ों की संख्या में समुद्र से बह आए.

मरने के बाद भी एक्टिव रहता है जहर
उन्होंने बताया कि इसमें से अधिकतर मरे हुए थे, जबकि उन्होंने कुछ ऐसे ब्लू सी ड्रैगन और ब्लू बटन्स को देखा जो जिंदा थे. तमिलनाडु फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से निर्देश जारी किए गए कि कोई भी उन्हें ना छुए क्योंकि वो जहरीले होते हैं. आपको बता दें कि ये सी ड्रैगन जानलेवा जेलीफिश को खाते हैं. इसके अलावा ये जहर छोड़ने के लिए अपने डंकों का प्रयोग करते हैं. अक्सर ये साथ में तैरते हैं, जिसे ब्लू फीट कहा जाता है. इनका जहर, इनके मरने के बाद तक एक्टिव रहता है.

Back to top button