क्रिसमस पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कपकेक

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

4 फेंटे हुए अंडे
2 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
2 चम्मच वेनिला एसेंस
1 कप ब्राउन शुगर
1 कप दूध
2 कप मैदा
1/2 कप ग्लेज्ड चेरी
200 ग्राम मक्खन

विधि :

एक बड़े कटोरे में मक्खन डालें और उसमें अंडे और चीनी डालकर फेटें। इसके लिए आप ब्लेंडर का इस्तेमाल करें ताकि चीनी अच्छे से मिल जाए।
अब आटे और बेकिंग पाउडर को छलनी से छान लें और धीरे-धीरे चीनी-मक्खन के मिश्रण में मिलाएँ।इसे तब तक मिलाते रहें, जब तक यह अच्छे से मिल न जाए। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई लंप न बने। अगर यह ज्यादा सख्त लगे, तो इसमें थोड़ा दूध मिला सकते हैं।
इसके बाद इसमें वेनिला एसेंस और चॉक्लेट चिप्स डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद, इसे कप केक मोल्ड में ¾ भाग तक भरें और ओवन में 30 मिनट के लिए बेक कर लें। इसके बाद इसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
अब आइसिंग शुगर और मक्खन को अच्छी तरह से ब्लेंडर से मिलाएं। इसके बाद इसे कप केक पर सजाएं और परोसें।

Back to top button