मध्य प्रदेश विधानसभा में नेहरू की फोटो हटाने पर भड़क गए कमलनाथ…

मध्य प्रदेश विधानसभा भवन से जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने के मामले में लगातार राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। आपको बता दें कि सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस पार्टी ने सदन में जमकर हंगामा किया है और मध्य प्रदेश विधानसभा भवन से जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाने का जमकर विरोध भी किया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाकर उसकी जगह पर डॉक्टर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई है।

PunjabKesari

इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। बता दें की स्पीकर की सीट के पीछे जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की फोटो लगी हुई थी। जवाहरलाल नेहरू की फोटो हटाकर अब अंबेडकर की फोटो लगाई गई है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध शुरू कर दिया है। अब इस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा है और इसे उन्होंने भाजपा की छोटी मानसिकता बताया है।

Back to top button