हरियाणा: बिजली चोरी रोकने गए कर्मचारियों जनलेवा हमला…

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर झाड़सा गांव के उपभोक्ता के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है।

बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ता और उसके बेटे ने बिजली निगम के सेक्टर 31 सब डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता संकेत कटारिया और फोरमैन आदेश यादव के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उप मंडल अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस की मदद से कर्मचारियों की जान बचाई गई। दोनों कर्मचारी चोटिल हैं और इस समय गुरुग्राम के अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस के मुताबिक संकेत कुमार गांव झाड़सा में बिजली के पुराने मीटर बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने गए थे। यहां एक उपभोक्ता के घर पर उन्होंने बिजली चोरी होती पाई।

संकेत कुमार ने इसकी वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। इस पर उपभोक्ता व अन्य लोग मौके पर आ गए जिन्होंने बिजली निगम कर्मचारियों की डंडों से पिटाई कर दी व एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। इसकी सूचना जब बिजली निगम के आला अधिकारियों व पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए गए कर्मचारी को छुड़ाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button