स्विगी से ऑर्डर हुई 42.3 लाख रुपये की बिरयानी

हाल ही में स्विगी (Swiggy) ने अपना वार्षिक रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट का नाम ‘How India Swiggy’d in 2023’ है। इस रिपोर्ट में लोगों के पसंद के खाने के साथ कई दिलचस्प कहानी भी है। 2023 में स्विगी पर लोगों को सबसे ज्यादा पसंद बिरयानी आई है। स्विगी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2023 में 2.5 सर्विंग्स प्रति सेकेंड की दर से बिरयानी का ऑर्डर दिया।

इस रिपोर्ट में हैदराबाद के एक व्यक्ति के बारे में बताया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि हैदराबाद के व्यक्ति ने एक साल में 1,633 बिरयानी ऑर्डर किया है। यह ऑर्डर करी संख्या बिरयानी को लेकर लोगों के प्यार को दर्शाता है।

नॉन-वेज के साथ वेज बिरयानी भी है लोगों की पसंद
स्विगी के रिपोर्ट के अनुसार जहां लोगों को चिकन बिरयानी पसंद आई है। वहीं शाकाहारी लोगों ने वेज-बिरयानी भी ऑर्डर किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 5.5 चिकन बिरयानी प्लेट के साथ एक वेज बिरयानी भी ऑर्डर हुआ है। 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था। इस मैच के दौरान देश में स्विगी से काफी ऑर्डर हुए है। भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान चंडीगढ़ के एक परिवार ने 70 प्लेट बिरयानी ऑर्डर दिया था।

इस दिन हुआ सबसे ज्यादा ऑर्डर
1 जनवरी 2023 को नए साल के जश्न के मौके पर भी स्विगी को काफी ऑर्डर मिले हैं। स्विगी की रिपोर्ट में बताया गया है कि नए साल के जश्न के मौके पर 4.3 लाख बिरयानी और 83.5 हजार नूडल्स मिला है। वहीं, 14 मई 2023 को मदर्स डे पर सबसे ज्यादा केक ऑर्डर हुआ है। इसी तरह 30 अगस्त को गुलाब जामुन और 20 अगस्त को बटर नान सबसे ज्यादा ऑर्डर दिया गया है।

19 नवंबर 2023 को वर्ल्ड कप के फाइनल में लोगों ने सबसे ज्यादा पिज्जा ऑर्डर किया है। इस दिन एक मिनट में सबसे ज्यादा पिज्जा ऑर्डर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक झांसी की एक पार्टी में सबसे ज्यादा पिज्जा ऑर्डर किया गया है। इस पार्टी में 269 पिज्जा का ऑर्डर हुआ था। स्विगी से खाने के साथ- साथ किराना का सामान भी ऑर्डर हुआ है। स्विगी इंस्टामार्ट से काफी ज्यादा किराना का सामान ऑर्डर हुआ है।

Back to top button