कुवैत के शासक शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा का निधन!

कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का निधन हो गया है। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि नवंबर से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वह अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। शेख नवाफ को साल 2020 में कुवैत की सत्ता सौंपी गई थी। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर अमेरिका का दौरा किया था।
कुवैत के शासक अमीर, 86 वर्षीय शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का निधन हो गया है। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि नवंबर के अंत में, शेख नवाफ को एक अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





