मध्य प्रदेश: काफिला रोककर पूर्व सीएम शिवराज ने की घायल की मदद

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रोक कर एक युवक को अस्पताल पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शनिवार की सुबह से जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो भोपाल का है पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविंद्र भवन के सामने से निकल रहे थे। तभी एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रोका और उसकी मदद के लिए पहुंच गए।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शिवराज सिंह चौहान ने युवक से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है मामा आपके साथ है मैरा आदमी आपके साथ जा रहा है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के कपड़ों में भी खून लग गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है बता दें कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई लोगों की मदद कर चुके हैं।





