हरियाणा: नशे के अवैध कारोबार से बनाए गए मकान पर चला पीला पंजा

 हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की कारोबारी मीना पत्नी सतगुरु, वासी भैरो की सैर कालका का अपराधिक इतिहास पता करके इस द्वारा अर्जित की गई सम्पति का ब्योरा एकत्रित करके नगर परिषद कालका को दिया गया। जिस पर नियमनुसार कार्यवाही करते हुए सबंधित विभाग द्वारा पुलिस विभाग की सहयोग से मीना पत्नी सतगुरु की भैरो की सैर कालका में स्थित मकान पर पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया गया।

पंचकूला पुलिस ने इस मुहिम की सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि मीना कुमारी पत्नी सतगुरु व उसके परिवार के सदस्य सोनम पुत्री सतगुरु, नीरज कुमार पुत्र राज सिंह, सुमित उर्फ सोनू पुत्र सतगुरु, सुनैना पुत्री सतगुरु, सुनैना पुत्री सतगुरु जिनके खिलाफ पंचकूला में नशे (हेरोइन व गांजा) की अवैध तस्करी के कालका थाना में कुल 13 मामलें दर्ज है। मीना व इसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा नशे का अवैध कारोबार करके उससे नाजायज पैसा अर्जित करके भैरो की सैर कालका में इन्होंने इस मकान का अवैध निर्माण किया हुआ था और इनके अवैध नशा के कारोबार से आस-पास रहने वाले स्थानीय लोग काफी परेशान थे। जिस कार्य पर आम जनता स्थानीय प्रशासन ने पंचकूला पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा की है।

पंचकूला पुलसि द्वारा आमजन को नशे से बचाने के लिए लगातार जागरुकता अभियान चला रही है। इसके अलावा पंचकूला पुलिस की आमजन से अपील है कि कि नशे की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार से नशे का सेवन करता है या इसका धंधा करता है तो इसकी जानकारी तुरन्त हेल्पलाईन नम्बर 708-708-1100 पर व्टसएप के माध्यम से शेयर करें। जानकारी देनें वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Back to top button