ये है दुनिया का सबसे तेज सांप, बड़ा ही अनोखा है चलने की तरीका!

साइडवाइंडर स्नेक बड़े ही विचित्र सांपों में से एक है, जो अपने चलने के अनोखे तरीके की वजह से फेमस है. यह साइडवाइंडिंग स्टाइल (Sidewinding Style) में चलते हुए 18 मील प्रति घंटे (29 किलोमीटर प्रति घंटा) तक की रफ्तार से चल सकता है. यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे तेज सांप माना जाता है. चलने के इसी अनोखे तरीके की वजह से इसका नाम साइडवाइंडर स्नेक पड़ा है. हालांकि इसे हॉर्न्ड रैटलस्नेक या साइडवाइंडर रैटलस्नेक भी कहा जाता है. अब इसी सांप से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @froggyups नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि ‘साइडवाइंडर स्नेक का दुर्लभ वीडियो’. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये सांप चलता है और उसके चलने से रेत पर किस तरह के निशान बनते हैं. पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो पर 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
कैसे चलता है साइडवाइंडर स्नेक?
साइडवाइंडिंग स्टाइल में चलने की वजह से ये दुनिया का सबसे तेज सांप है. ये तरीका रफ्तार में ही असरदार नहीं है बल्कि ये पॉजीशन इसे गिरते रेत पर फिसलने से भी रोकती है. इस सांप की पूंछ और उसका सिर उसे आगे चलने में मदद करते है, जिसमें इसका सिर बॉडी पर आगे की ओर थ्रस्ट लगाता है और इसकी पूंछ पीछे से पुश करने का काम करती है. इस तरह ये सांप तेजी से चल पाते हैं.
साइडवाइंडिंग स्टाइल में चलने की वजह से सांप रेगिस्तान की गर्म रेत के साथ अपने शरीर के संपर्क को कम करता है और बिना फिसले (Sliding) आगे बढ़ता है.
कितना जहरीला है साइडवाइंडर स्नेक?
साइडवाइंडर सांप एक जहरीला पिट वाइपर है, जो साऊथ-वेस्ट यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (यूएसए) और नॉर्थ-वेस्ट मैक्सिको के रेगिस्तान में पाए जाते हैं.
यह एक छोटा सांप होता है, जो 18-32 इंच तक लंबा हो सकता है. हालांकि मादाएं आमतौर पर नर से बड़ी होती हैं. इसका साइंटिफिक नाम क्रोटेलस सेरास्टेस है, जहरीले होते हैं, लेकिन उनका जहर अपेक्षाकृत कमजोर होता है.
डरावना है शिकार करने का तरीका
साइडवाइंडर स्नेक की आंखों के ऊपर सिर पर छोटे-छोटे सींग होते हैं, जो छलावरण में हेल्पफुल और रेत में छिपते समय आंखों पर रेत न पड़े, इसके लिए होते हैं. जिस तरह से ये जहरीला सांप रेत में दब कर और अपने शिकार पर हमला करने का इंतजार करता है, वह और भी डरावना है. ये सांप अपने शिकार पर घात लगाकर तेजी से हमला करता है.





