क्रिसमस ईवनिंग पर बच्चों के लिए बनाए टेस्टी ‘लेमन पेस्ट्री’

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

1 1/2 कप मैदा, 1 1/2 छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 बड़ा चम्मच लेमन जेस्ट, 1 छोटा चम्मच नमक, 1/2 कप बटर, 1 कप चीनी, 2 अंडे, 1 छोटा चम्मच वनिला एसेंस, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 1/2 कप बटर मिल्क

लेमन आइसिंग के लिए

1/2 कप बटर, 1/4 कप चीनी, 1 छोटा चम्मच लेमन जेस्ट और नमक

विधि :

  • मैदा, बेकिंग पाउडर, लेमन जेस्ट और नमक मिलाएं।
  • क्रीम, बटर और चीनी को मिलाकर अलग रखें।
  • अंडे, नींबू का रस और वनिला एसेंस को मिक्स करें।
  • थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बटर मिल्क मैदे में मिलाएं।
  • इसमें बटर और चीनी वाला मिश्रण डालें।
  • अंडे और नींबू का रस मिक्स करें।
  • पूरा मिश्रण तैयार होने पर उसे दो भागों में बांटें व अलग-अलग बेक करें।
  • केक के बीच में और ऊपर लेमन बटर की आइसिंग करें।
Back to top button