सर्दियों में जरुर खाएं तिल के लड्डू, ये है आसान विधि

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 कप पिसा हुआ गुड़, 1 चम्मच इलायची का पाउडर, आधा कप तिल, 2 बड़े चम्मच घी, 3 कप पानी
विधि :
इस लड्डू को बनाने के लिए एक बड़े पैन में 1-2 कप पानी उबालें,
फिर इसमें गुड़ मिलाएं, इसे अच्छी तरह घुल जाने के लिए छोड़ दें। जब चाशनी तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
अब एक पैन गर्म करें इसमें घी डालें। जब यह पिघल जाए, तो तिल को भुन लें।
भुने हुए तिल को गुड़ की चाशनी में डालें, इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें।
इस मिश्रण से लड्डू बना लें।
सर्दियों में तिल के स्वादिष्ट लड्डू का मजा लें।





