आधा मर्द तो आधा महिला… गजब है ये चिड़िया!

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जीव है, जो ना तो पूरा नर है, ना ही पूरी मादा. इसके अंदर दोनों के ही गुण पाए जाते हैं. ऐसे जीवों को ‘gynandromorph’ कहा जाता है. इनके अंदर दोनों ही जेंडर्स के गुण मौजूद होते हैं. वैसे तो इस तरह के कई कीड़े वैज्ञानिक ढूंढ चुके हैं जिसमें ये खासियत होती है लेकिन पक्षी में इसे पाया जाना, काफी रेयर है. सौ साल पहले एक ऐसी चिड़ियां हुआ करती थी, जिसे विलुप्त मान लिया गया था. लेकिन सब एक बार फिर इसे देखा गया है.

हाल ही में कोलंबिया में एक म्युटेंट हनीक्रीपर को स्पॉट किया गया. इसे पिछले साल ही एक बर्डवॉचर ने देखा था और इसकी तस्वीर खींची थी. उसने इसकी तस्वीर को न्यूजीलैंड के ओटागो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के साथ शेयर किया था. जब रिसर्चर्स ने इसकी अधिक जानकारी ली तो पाया कि ये तो सौ साल पहले विलुप्त घोषित कर दिया गया था. लेकिन अब इतने सालों के बाद इसे स्पॉट किया जाना, उनके अंदर जोश भर गया.

सौ सालों से नहीं आया था नजर
स्पेंसर के मुताबिक, हनीक्रीपर हो ही पिछले कई सालों से नहीं देखा गया था. ऐसे में जब उन्होंने मिक्स कलर का पक्षी देखा तो समझ गए कि ये उसका म्युटेंट है. यानी ये ना तो नर है ना ही मादा है. इसके अंदर दोनों के गुण हैं. आपको बता दें कि आमतौर पर ‘gynandromorph’ लोब्स्टर्स, क्रैब्स, स्पाइडर्स आदि में पाए जाते हैं. इनमें ऐसे कई क्रीचर्स हैं जो आधे मेल और आधे फीमेल होते हैं. लेकिन बर्ड्स में ऐसा रेयर है. अब इसकी तलाश शुरू कर इसपर रिपोर्ट पब्लिश करने की तैयारी चल रही है.

Back to top button