मीठे में ट्राई करें स्वादिष्ट मटर का हलवा

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

1 कप हरी मटर
2 बड़े चम्मच खोया
1/2 कप चीनी
7-8 काजू
7-8 बादाम
7-8 किशमिश
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
4 बड़े चम्मच घी
विधि :

सबसे पहले मटर को हल्की भाप में पका लें और फिर इसका दरदरा पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में घी डालें और काजू और बादाम को भून लें। हल्का सुनहरा होने पर इसे निकाल लें।
फिर उसी पैन में मटर का पेस्ट डालें और कुछ देर तक पकाएं।
जब ऐसा लगे कि मटर का रंग थोड़ा बदल गया है, तो चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें खोया और इलायची पाउडर डालें। सुनिश्चित करें कि खोया हलवे में अच्छी तरह से मिल जाए।
अंत में ड्राई फ्रूट्स और किशमिश डालकरर 2-3 मिनट तक मिलाएं।
अब आंच से उतारकर गरमागरम परोसें।

Back to top button