विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय, पति-पत्नी के बीच रिश्ते होंगे मधुर

हर साल मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में विवाह पंचमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार 17 दिसंबर को विवाह पंचमी है। शास्त्रों में इस दिन का खास महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति-पत्नी के मध्य रिश्ते मधुर होते हैं।
विवाह पंचमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा करने से अविवाहित जातक की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। वहीं, विवाहित जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में विवाह पंचमी तिथि पर विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर और मजबूत होते हैं। आइए उपाय जानते हैं-
विवाह पंचमी पर करें ये उपाय
विवाह पंचमी के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा करें और पूजा के समय रामचरितमानस या रामायण का पाठ अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में व्याप्त कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
मनोवांछित वर पाने के लिए अविवाहित लड़कियां विवाह पंचमी के दिन माता सीता को पूजा के समय सिंदूर अर्पित करें। इस समय शीघ्र विवाह की कामना करें। साथ ही अर्पित सिंदूर को अपने माथे या ग्रीवा (गर्दन) पर लगाएं। इस उपाय को करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।
अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो विवाह पंचमी के निम्न मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का उच्चारण करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
अगर आपका रिश्ता पक्का होने के बाद बार-बार टूट रहा है, तो विवाह पंचमी के दिन विधिपूर्वक भगवान श्रीराम और मां सीता विवाह पूजा करें। इस उपाय को करने से कुंडली में विवाह संबंधित दोष खत्म हो जाते हैं।
पानिग्रहन जब कीन्ह महेसा।
हियँ हरषे तब सकल सुरेसा॥
बेद मन्त्र मुनिबर उच्चरहीं।
जय जय जय संकर सुर करहीं॥
विवाह पंचमी के दिन व्यक्ति को जीवन में बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचने के लिए श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। यह उपाय व्यक्ति के लिए विशेष फलदायी होगा।
भगवान श्रीराम की मूर्ति के सामने देसी घी के दीपक में कपूर के कुछ टुकड़े डालकर जलाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से आय में बढ़ोतरी होती है और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है।





