सर्दियों के मौसम में सर्व करने के लिए हेल्दी डिश है ‘पालक एग करी’, जाने बनाने का तरीका

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
4 अंडे उबले हुए, 250 ग्राम पालक ब्लांच करके पिसा हुआ, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, 2 मीडियम साइज के टमाटर बारीक कटे हुए, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 छोटा टुकड़ा अदरक बारीक कटा, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और तेल
विधि :
- तेल गरम करें। अंडे को फ्राई करके किसी बर्तन में निकाल लें।
- बचे तेल में जीरा चटकाएं। प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट बनाकर डालें और अच्छी तरह भूनें। नमक, हल्दी, लाल मिर्च व कटी हरी मिर्च डालकर भूनें।
- टमाटर डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।
- गरम मसाला डालें। फिर पालक का पेस्ट डालें और थोड़ी देर और भूनें।
- हलका पानी सूखने पर अंडेे के दो भाग करके या साबुत जैसे आपको रखना है डाल दें।
- साबुत डालना वैसे ज्यादा ऑप्शन है क्योंकि इससे अंडे का पीला भाग ग्रेवी में फैलता नहीं है।
- ऊपर से हरी धनिया डालकर गार्निश करें।





