क्या यही है दुनिया के अंत का सबूत? आसमान में दिखा प्रलयकारी बादल!

दुनिया एक दिन समाप्त हो जाएगी. ये बात आपने कई बार सुनी होगी. दुनिया के खात्मे की तारीख़ की भविष्यवाणी कई लोग करते आए हैं. साथ ही दुनिया का अंत कैसे होगा इसको लेकर भी प्रिडिक्शन्स किये जा चुके हैं. कुछ का कहना है कि विशालकाय उल्कापिंड धरती से टकराएगा तो कुछ एलियंस के अटैक से धरती की तबाही की बात कहते हैं. हालांकि, अभी तक ये सारी बातें कल्पना तक ही सीमित है.
कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कुछ ख़ास निशान का भी जिक्र किया है. उनका कहना है कि जब धरती पर इस तरह की चीजें होती दिखेगी, तो समझ लेना है कि शरती का अंत नजदीक है. इसमें कई तरह के साइन शामिल है. एक है बादलों का यूनिक फॉर्मेट. जी हां, कहा जाता है कि जब आसमान में बादल गोल आकार के दिखने लगेंगे, तो समझ लीजिये कि अब उस जगह पर तबाही आने वाली है. हाल ही में बादलों का एक ऐसा ही फॉर्मेट यूके के प्रेस्टन में देखने को मिला. इसके बाद लोगों के मन में भय समा गया है.
प्रलयकारी बादलों से मचा हड़कंप
प्रेस्टन के लोग अचानक तब हैरान रह गए, जब उन्हें आसमान में ये प्रलयकारी बादल नजर आए. इनका आकार देखकर सभी अचरज में थे. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि क्या ये दुनिया के खत्म होने का सिग्नल है? हालांकि, जैसे ही मीडिया में इन बादलों का नाम आया, लोगों की हंसी छूट गई. दरअसल, इन बादलों को “mammatus” नाम दिया गया है, क्यूंकि इनका आकार कुछ इसी तरह का है. ये दिखने में ब्रेस्ट के आकार के हैं.
आसमान में यूं लटके नजर आए
काफी रेयर दिखते हैं ये बादल
यूके के मेट ऑफिसर्स ने बताया कि जब ठंडी हवा बादलों के नीचे जमा हो जाती है, तो बादल यूं ही टंगे हुए नजर आने लगते हैं. ये काफी रेयर ही फॉर्म करते हैं. लेकिन ये बात भी सच है कि आजतक जिस भी जगह पर ऐसे बादल नजर आए हैं, वहां कुछ विनाशकारी घटनाएं हुई हैं. ऐसे में आसपास के लोगों के मन में डर समा गया है कि आगे कहीं कोई अनहोनी ना घट जाए.





