ऑफिस ले जाते हैं टूथब्रश, लंच के बाद करते हैं दांतों की सफाई!

दुनिया में जितने लोग हैं, उससे ज्यादा मान्यताएं और लोगों की जिंदगी जीने के तौर-तरीके हैं. बहुत बार उन देशों के ये तरीके सुनने में अजीब लगते हैं, पर वहां पर उन तरीकों का धड़ल्ले से पालन किया जाता है. अब ब्रश करने जैसे एक काम को ले लीजिए. अपने देश में आमतौर पर लोग सुबह एक बार ब्रश करते हैं, फिर अगले दिन दांतों की सफाई करते हैं. बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो रात में भी दांतों की सफाई कर के ही सोते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां लोग दिन में कई बार दांतों की और अपनी सफाई करते हैं! यही नहीं, वो अपने साथ टूथब्रश (Brazil brush teeth at work) को ऑफिस भी ले जाते हैं.

हम बात कर रहे हैं ब्राजील की. ब्राजील दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है. यहां के लोगों कुछ ऐसे रिवाजों को मानते हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं. कल्चर ट्रिप वेबसाइट के मुताबिक इस देश में लोगों को ब्रश (Brazilians carry toothpaste toothbrush at work) करने की बहुत आदत है. यहां के लोगों को अपने दांतों की सेहत का बहुत ध्यान रहता है, इस वजह से वो एक-दो बार नहीं, दिन में कई बार ब्रश करते हैं. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि लोग अपने दफ्तर भी में टूथब्रश साथ ले जाते हैं और दिन का खाना खाने के बाद वो ब्रश करते हैं जिससे सारी गंदगी हट जाए. कई लोग तो शॉपिंग मॉल के बाथरूम में भी ब्रश करते दिख जाते हैं.

एक दिन में कई बार नहाते हैं लोग
अगर आपको लग रहा है कि ये लोग सिर्फ अपने दांतों को साफ करने के पीछे इतने सजग हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि ब्राजीलियन लोग अपनी साफ-सफाई का भी बहुत ध्यान रखते हैं. ये लोग एक दिन में कई बार (Brazilians take several showers a day) नहाते हैं. सुबह और रात में नहाना तो कई देशों में आम बात है, पर ब्राजील में लोग दिन में और शाम को भी नहाते हैं. गर्मी के दिनों में तो ये संख्या और भी ज्यादा हो जाती है.

Back to top button