अपनी खूबसूरती से मचाया था गदर, छोड़ी मॉडलिंग और बन गया पुजारी!

इंसान का कब हृदय परिवर्तन हो जाए, कोई नहीं जानता. जब इंसान आध्यात्म की ओर मुड़ता है, तो वो जिंदगी को पूरी तरह से बदलने का काम करता है. पर जब किसी करियर में सफलता हासिल कर चुका व्यक्ति सब कुछ छोड़छाड़कर आध्यात्म की ओर बढ़ता है, तब हैरानी होती है. ऐसी ही हैरानी इटली में लोगों को हो रही है. यहां एक फेमस मॉडल ने अपनी मॉडलिंग (Model become priest) की नौकरी को छोड़ दिया और अब वो पुजारी बन चुका है.

डेली मेल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एडोराडो सैंटिनी (Edoardo Santini) 21 साल के हैं और कुछ वक्त पहले उन्हें इटली का सबसे हैंडसम पुरुष होने का खिताब मिला था. मॉडलिंग (Italy most handsome man become priest) की दुनिया में काम करने वाले एडोराडो के लिए ये बड़ी बात थी. वो देश में प्रसिद्ध हो चुके थे मगर अब वो मॉडलिंग की दुनिया को अलविदा कहकर पुजारी बनने की राह पर आगे बढ़ चुके हैं. साल 2021 में जब वो 17 साल के थे, तब एबीई नाम के एक फैशन ग्रुप की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें ये खिताब मिला था.

कभी थे इटली के फेमस मॉडल
पर अपने सपने को पूरा करने के लिए जब से उन्होंने ड्रामा और डांस का अध्ययन किया है, तब से उन्होंने तय किया कि वो महात्मा बनने की राह पर निकलेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 21 साल की उम्र में वो पुजारी बनने की राह पर निकल गए हैं. उन्होंने फ्लोरेंस के पास एक सेमिनरी को जॉइन कर लिया है. उन्होंने कहा कि वो मॉडलिंग, एक्टिंग और डांस की दुनिया को अलविदा कह रहे हैं, मगर वो इस काम को पूरी तरह से छोड़ेंगे नहीं, बल्कि इन कामों के जरिए भगवान की आराधना में वक्त बिता देंगे.

इस वजह से पुजारी बनने का किया फैसला
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब उनके पिता 21 साल के थे, तब उन्होंने तय किया था कि वो उनकी मां से शादी करेंगे क्योंकि वो प्रेग्नेंट थीं. 21 साल की उम्र में उनकी मां ने उन्हें जन्म दिया था. अब वो 21 साल की उम्र में भगवान के मार्ग पर निकल गए हैं और प्रीस्ट बनने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में उन्हें ऐसे लोग मिले जिन्होंने उन्हें समझाया कि चर्चा जाने का मतलब क्या होता है. इसके बाद वो दो प्रीस्ट के साथ रहने लगे. उनसे उन्होंने जाना कि पुजारी बनने का क्या अर्थ है. तब उन्होंने तय किया कि वो सेमिनरी जॉइन करेंगे और प्रीस्ट बनेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें इसकी जानकारी दी है.

Back to top button