सर्दियों में चटकारे लेकर खाएं गोभी के पकोड़े, जानें बनाने की विधि

सर्दियों में खाने का मजा ही कुछ और होता है। इस मौसम में गरमागरम चाय के साथ गोभी के पकौड़े खाने को मिल जाए, तो इस मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में आज आपको गोभी के पकौड़े की रेसिपी बताएंगे।
विधि :
एक कटोरे में बेसन लें, इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें।
अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और इसका गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
इसमें नमक और थोड़ा-सा नींबू का रस मिक्स करें।
फिर इस बैटर में कटी हुई फूलगोभी डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।
इसके बाद एक पैन गर्म करें, इसमें तेल डालें।
अब इसमें फूलगोभी को डालकर फ्राई कर लें।





