शुक्र ग्रह इन राशियों का करेंगे कल्याण, मिलेगा सच्चा प्यार, होगी धन की वर्षा

ग्रह विभिन्न राशियों में भ्रमण करते हैं जिसे ग्रह गोचर के नाम से जाता है। ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ता है। 30 नवंबर को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह का गोचर किन राशियों की किस्मत खोलने वाला है।
नवंबर माह के समापन में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। बता दें कि नवंबर माह के आखिर में दूसरी बार शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-संपत्ति और यश का कारक माना गया है। ऐसे में कुछ राशियों को लव लाइफ में लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों की धन-संपदा में वृद्धि आएगी।
शुक्र गोचर 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 नवंबर गुरुवार के दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में से तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस दिन प्रातः 01 बजकर 14 मिनट पर शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से दिखाई देगा।
इन राशियों को मिलेगा प्यार
30 नवंबर को होने जा रहे ग्रह गोचर में मेष और मिथुन राशि के जातकों को लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जहां मेष राशि वालों को अपने पार्टनर से बेतहाशा प्यार मिलेगा, तो वहीं, मिथुन राशि के जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन होगा। यदि आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश भी पूरी होने जा रही है।
खुलेंगे प्रगति के रास्ते
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि को विशेष लाभ मिलने वाला है। इनके लिए प्रगति का मार्ग प्रस्तत होगा। साथ ही धन आगमन का मार्ग भी खुलेगा। आपके पार्टनर से संबंध में मधुर बने रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है।
मान-सम्मान में होगी वृद्धि
तुला राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और ऐश्वर्या की वस्तुओं में भी वृद्धि होगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। वहीं, मकर राशि के जातकों के लिए भी मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।





