मुंबई: अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही युवती ने मौत को लगाया गले, जाने पूरा मामला

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. भारतीय नौसेना में ‘अग्निवीर’ का प्रशिक्षण ले रही 20 वर्षीय महिला ने मुंबई में ‘आईएनएस हमला’ में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि केरल की रहने वाली यह महिला पश्चिमी उपनगर मलाड में मालवानी इलाके में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी. उन्होंने बताया कि महिला ने सोमवार को सुबह अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रतीत होता है कि महिला ने निजी कारणों से आत्महत्या की.
उन्होंने बताया कि अपने शुरुआती प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद महिला पिछले 15 दिन से इस केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी. पुलिस के मुताबिक मृतका और उसके प्रेमी में कुछ बात को लेकर अनबन हुई थी. पहले प्रेमी ने खुद की हाथ की नश काटने की बात की तो प्रेमिका ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. लड़की मालाड पश्चिम में आईएनएस हमला में अपने रूम के खुदकुशी की. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और आगे की जांच जारी है.
‘अग्निवीर’ सेना में भर्ती के लिए वर्ष 2022 में शुरू की गई अल्पकालिक ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सशस्त्र बलों में भर्ती किए गए सैनिक हैं.





